Breaking News

कन ह US क ससद थनदर? ज ससद क सबधत करन क लए PM मद क मच तक लकर जएग

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 जून को जब अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करने पहुंचेंग तो उस वक्त भारतीय अमेरिकी सांसद श्री थानेदार उन्हें मंच तक लेकर जाएंगे. डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता थानेदार संसद में मिशिगन के 13वें ‘कांग्रेसनल जिले' का प्रतिनिधित्व करते हैं. उन्हें अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने 22 जून को प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में व्हाइट हाउस (अमेरिकी राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) में आयोजित राजकीय रात्रिभोज के लिए भी आमंत्रित किया है.

यह दूसरी बार है जब प्रधानमंत्री मोदी अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे. वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं. इससे पहले उन्होंने 2016 में अमेरिकी संसद को संबोधित किया था. थानेदार (68) ने कहा, ‘‘मैं और (मेरी पत्नी) शशि प्रधानमंत्री की अमेरिका की यात्रा को लेकर उत्सुक हैं. यह प्रधानमंत्री के लिए ऐतिहासिक कार्यक्रम है. मुझे उम्मीद है कि प्रधानमंत्री अमेरिका और भारत के बीच और मजबूत संबंधों पर जोर देंगे.''

एएनआई के साथ एक विशेष साक्षात्कार में सांसद थानेदार ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक यात्रा है. यह दुनिया के सबसे पुराने लोकतंत्र और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के लिए ही नहीं महत्वपूर्ण बल्कि यह दुनिया के लिए भी महत्वपूर्ण है. क्योंकि भारत-प्रशांत क्षेत्र, हिंद महासागर क्षेत्र में शांति बहुत जरूरी है. सांसद ने कहा कि यह ऐतिहासिक संबंध सुनिश्चित करेगा कि हम उस क्षेत्र में शांति बनाए रखें.

उन्होंने कहा कि राजकीय रात्रिभोज के लिए राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन का निमंत्रण उनके लिए सम्मान की बात है और यह इस बात का प्रमाण है कि वे जनसेवा के लिए कितने प्रतिबद्ध और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को आगे बढ़ाने को लेकर कितने समर्पित हैं. उन्हें प्रधानमंत्री मोदी के संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करने के लिए आने पर उनको मंच तक पहुंचाने का विशिष्ट गौरव प्राप्त हुआ है.

थानेदार ने अपने जीवन की निजी यात्रा का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘मैं गरीबी में पला-बढ़ा और एक सपने के साथ अमेरिका आया. मैं सौभाग्यशाली हूं कि मैंने अमेरिका को लेकर अपने सपने को पूरा किया. अमेरिका प्रवासियों का देश है, यह अवसरों की भूमि है और यह विविधता हमारे देश को मजबूत बनाती है.'' उन्होंने अमेरिका और भारत के बीच मजबूत संबंधों के समर्थन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.

.ये भी पढ़ें-:



from NDTV India - India https://ift.tt/LJ6Ty0q

No comments