"दश क परगत क लए..." : PM मद क झलक पन 9 घट क यतर कर नययरक पहच बजरग कपल
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक झलक पाने के लिए 69 वर्षीय हृदय रोग विशेषज्ञ और उनकी पत्नी मंगलवार को ओहायो से नौ घंटे की यात्रा कर न्यूयॉर्क पहुंचे. डॉ. भोलानाथ रामा और उनकी पत्नी सुनीता रामा अपने हाथों में तिरंगा थामे हुए थे. भोलानाथ ने कहा, ‘‘वह भारत के लिए सबसे अच्छे व्यक्ति हैं. वह देश की प्रगति के लिए सब कुछ कर रहे हैं.'' न्यूयॉर्क में प्रधानमंत्री मोदी की एक झलक पाने के लिए दंपति ने ओहायो से नौ घंटे की यात्रा की. रामा ने कहा कि मोदी का समर्थन किया जाना चाहिए. रामा ने भ्रष्टाचार के मामलों में सरकार की कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी एकमात्र ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो ‘‘नेताओं को दंडित कर रहे हैं.''
इसी तरह, भारतवंशी रश्मिन एस मास्टर ने बृहस्पतिवार को वाशिंगटन डीसी में प्रधानमंत्री के स्वागत समारोह को देखने के लिए गर्व से अपना प्रवेश टिकट दिखाया. मास्टर (70) भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए मोदी को श्रेय देते हैं. उन्होंने कहा, ‘‘मैं 1975 से अमेरिका में हूं. मोदी जो बदलाव लाए हैं, मैंने उसे देखा है.'' प्रधानमंत्री 23 जून को प्रवासियों की एक सभा को संबोधित करेंगे. हालांकि इस कार्यक्रम में 1,000 लोग ही शामिल हो सकते हैं. इस बीच, कई लोग वाशिंगटन डीसी में दक्षिण लॉन में प्रधानमंत्री के औपचारिक स्वागत का निमंत्रण प्राप्त करने के प्रयास में जुटे हैं. मास्टर ने अपने मोबाइल पर टिकट दिखाते हुए कहा, ‘‘मैं भाग्यशाली हूं.''
शास्त्रीय नृत्यांगना दिशा पांड्या लॉन्ग आइलैंड से दो घंटे की ट्रेन यात्रा के बाद दो बच्चों के साथ होटल पहुंचीं. उनकी एकमात्र इच्छा मोदी की एक झलक पाने की है और उनका भरोसा है कि यह ‘‘सपना पूरा'' होगा. मोदी जिस होटल में ठहरेंगे, उसके बाहर सुरक्षा के कड़े उपायों के बीच भारतीय अमेरिकियों के एक उत्साही समूह ने दिल खोलकर उनके समर्थन में नारे लगाए. अमेरिका की अपनी पहली राजकीय यात्रा के लिए मोदी मंगलवार को न्यूयॉर्क पहुंचे.
from NDTV India - India https://ift.tt/VasX3g0
No comments