Breaking News

रल मतर वषणव न ओडश क बहनग क लए द करड रपय क सहयत क घषण क

भुवनेश्वर: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को ओडिशा के बाहानगा का दौरा किया, जहां हाल में तीन ट्रेन से जुड़ी दुर्घटना में 292 लोगों की मौत हो गई थी. उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए दो करोड़ रुपये की सहायता की घोषणा की. राज्य के तीन दिवसीय दौरे पर आए वैष्णव बालासोर जिले के बाहानगा गए और उन लोगों से मिले, जिन्होंने दो जून को दुर्घटना के तुरंत बाद बचाव और राहत कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लिया था. मंत्री ने कुछ स्थानीय लोगों को सम्मानित भी किया.

वैष्णव ने कहा कि बाहानगा के विकास के लिए उनकी सांसद निधि से एक करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी, वहीं क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए रेलवे के कोष से एक करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे.

उन्होंने कहा, ‘‘रेल हादसे के बाद जिस तरह से बाहानगा के लोगों ने बचाव अभियान में मदद की, वह वाकई काबिले तारीफ है. मैं यहां उन्हें व्यक्तिगत रूप से धन्यवाद देने आया हूं.''



from NDTV India - India https://ift.tt/fUc7OKD

No comments