Breaking News

दलल : इलहबद हईकरट क रटयरड जज उमश कमर DERC क अधयकष बनए गए

इलाहाबाद हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस उमेश कुमार दिल्ली इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन  (DERC) के अध्यक्ष बनाए गए हैं. इस नियुक्ति का गजट नोटिफिकेशन जारी हो गया है. दिल्ली सरकार के मुताबिक यह वे हैं जिनको दिल्ली के उप राज्यपाल DERC प्रमुख बना रहे थे लेकिन केजरीवाल सरकार इसके विरोध में सुप्रीम कोर्ट चली गई. सुप्रीम कोर्ट ने कड़े शब्दों में LG से कहा था कि वह इस मामले में चुनी हुई सरकार की 'Aid and Advice' मानने के लिए बाध्य हैं. 

दिल्ली सरकार ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस राजीव कुमार श्रीवास्तव का नाम DERC चेयरपर्सन के लिए आगे बढ़ाया था. लेकिन दिल्ली के उपराज्यपाल कार्यालय के मुताबिक ' रिटायर्ड जस्टिस राजीव कुमार श्रीवास्तव ने फैमिली कमिटमेंट और अन्य जरूरतों के चलते DERC चेयर पर्सन बनने में असमर्थता जताई.

इसके बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस उमेश कुमार को DERC का चेयर पर्सन नियुक्त किया गया.



from NDTV India - India https://ift.tt/gCurOjW

No comments