Breaking News

"म पएम मद क फन ह" नययरक म पएम मद स मलकत क बद बल एलन मसक

पीएम मोदी ने अपने चार दिन की अमेरिका यात्रा के दौरान बुधवार को टेस्ला के सीईओ एलन मस्क से मुलाकात की. पीएम मोदी ने एलन मस्क से मुलाकात करने से पहले प्रसिद्ध प्रोफेसर नसीम तालेब और प्रोफेसर रॉबर्ट थुरमन से भी मुलाकात की. पीएम मोदी से मुलाकात के बाद टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने इसे एक बेहद शानदार मुलाकात बताया है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के साथ मेरी बातचीत बहुत अच्छी रही. उन्होंने आगे कहा कि वो अगले साल भारत आने की सोच रहे हैं. एलन मस्क ने आगे कहा कि मैं पीएम मोदी का फैन हूं. 

प्रधानमंत्री मोदी ने इससे पहले 2015 में मस्क से कैलिफोर्निया में टेस्ला मोटर्स के कारखाने के दौरे के दौरान मुलाकात की थी. उस वक्त मस्क ट्विटर के मालिक नहीं थे. बुधवार को मस्क के साथ प्रधानमंत्री की मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब टेस्ला भारत में अपने कारखाने के लिए जगह की तलाश कर रही है. 

बता दें कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra modi) अमेरिका के दौरे पर न्यूयॉर्क पहुंच गए हैं. पीएम के इस दौरे को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है.  नरेंद्र मोदी के स्वागत को लेकर लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला. लोगों ने प्रधानमंत्री के स्वागत में मोदी-मोदी के नारे लगाए. भारतीय समुदाय के कुछ सदस्य  होटल के बाहर भी पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए खड़े देखे गए. शहर में जगह-जगह लोग जमा हुए हैं. 

क्यों खास है पीएम मोदी का यह दौरा?

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए दुनिया का सबसे ताकतवर मुल्क कहा जाने वाला अमेरिका 22 जून को रेड कारपेट बिछाएगा, और इसी के साथ PM मोदी दुनिया के तीसरे नेता बन जाएंगे, जिन्हें मौजूदा अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यह सम्मान दिया. जो बाइडेन ने इससे पहले फ्रांस के इमानुएल मैक्रॉन और दक्षिण कोरिया के यून सुक येओल को ही राजकीय यात्रा और भोज के लिए आमंत्रित किया है. अमेरिका की ओर से यह सर्वोच्च राजनयिक स्वागत आमतौर पर केवल निकटतम सहयोगियों को ही दिया जाता है.



from NDTV India - India https://ift.tt/tzC3VIj

No comments