ब्रिटेन का पहला जगन्नाथ मंदिर लंदन में बनेगा, बिजनेसमैन का 2.5 करोड़ पौंड देने का संकल्प
ब्रिटेन में संचालित एक धर्मार्थ संगठन लंदन में भगवान जगन्नाथ के पहले मंदिर के निर्माण की योजना बना रहा है. उसकी इस योजना का ओडिशा मूल के एक उद्यमी ने समर्थन करते हुए 2.5 करोड़ पौंड देने का संकल्प लिया है और उम्मीद जताई है कि मंदिर निर्माण का पहला चरण अगले साल के अंत तक हो जाएगा. ‘चैरिटी कमीशन इन इंग्लैंड' में पंजीकृत श्री जगन्नाथ सोसाइटी (एसजेएस), ब्रिटेन ने कहा कि वैश्विक भारतीय निवेशक बिश्वनाथ पटनायक ने रविवार को लंदन में आयोजित पहले श्री जगन्नाथ सम्मेलन में संकल्प लिया.
फिननेस्ट समूह के संस्थापक पटनायक और कंपनी के प्रबंध निदेशक अर्जुन कार परियोजना के प्रधान दानकर्ताओं में शामिल हैं.
संगठन ने बयान में कहा, ‘‘इस अवसर पर कार ने घोषणा की कि बिश्वनाथ पटनायक ने लंदन में भगवान जगन्नाथ को समर्पित भव्य मंदिर के निर्माण के लिए 2.5 करोड़ पौंड देने का संकल्प लिया है जो फिननेस्ट समूह की कंपनियों द्वारा दिया जाएगा जिसके वह प्रबंध निदेशक हैं.''
कार ने खुलासा किया कि समूह मंदिर निर्माण के लिए 15 एकड़ जमीन खरीदने के वास्ते 70 लाख पौंड देने के लिए प्रतिबद्ध है और इस मंदिर को श्री जगन्नाथ मंदिर लंदन के नाम से जाना जाएगा.
ये भी पढ़ें:
* 28 अप्रैल को भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन की होगी शुरुआत, 9 रात और 10 दिनों में इन तीर्थ स्थलों से होकर गुजरेगी
* ग्रेटर नोएडा में ई-रिक्शे में रखे पटाखों में हुआ विस्फोट, दो लोग गंभीर घायल
* पुरी के मंदिर में विदेशियों के प्रवेश के पक्ष में राज्यपाल की सलाह पर विवाद, BJP और कांग्रेस ने की आलोचना
from NDTV India - India https://ift.tt/xn4d3Ah
No comments