बेसब्री से 'मन की बात' की 100वीं कड़ी का इंतजार कर रहा हूं : PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि वह अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात' की 100वीं कड़ी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जिसका प्रसारण 30 अप्रैल को होना है. उल्लेखनीय है कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने मासिक रेडियो कार्यक्रम की शुरुआत की थी. दादरा और नगर हवेली के सिलवासा जिले में विभिन्न परियोजनाओं की शुरुआत करने के मौके पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, "इस साल को ‘मिलेट्स वर्ष' के तौर पर मनाया जा रहा है. श्री अन्न लोगों में लोकप्रिय हो रहा है, चाहे रागी के मीठे व्यंजन हो या इडली हो. यह लोकप्रिय वस्तु के तौर पर बिक रहे हैं और इसकी वजह से किसानों की आय बढ़ रही है."
उन्होंने कहा, "मैंने मन की बात में श्री अन्न के बारे में कई बार उल्लेख किया है. आप सभी जानते हैं कि रविवार को मन की बात सेंचुरी पूरी करने जा रही है, यह इसकी 100वीं कड़ी होगी."
मोदी ने कहा, "मन की बात भारत के लोगों की विशेषताओं को रेखांकित करने और देश की विशिष्टता की प्रशंसा करने का बहुत अच्छा मंच है."
उन्होंने कहा, "आप की तरह मैं भी 100वीं कड़ी का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं."
ये भी पढ़ें:
* केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले, पहली पूजा PM मोदी के नाम से हुई
* VIDEO: Vande Bharat Express में बच्ची ने सुनाई मलयालम कविता, गदगद हुए PM Modi
* पीएम मोदी 27 अप्रैल से कर्नाटक के रण में उतरेंगे, ताबड़तोड़ करेंगे 16 जनसभाएं और रोड शो
from NDTV India - India https://ift.tt/LdoW5b2
No comments