Breaking News

PM मोदी का दमन में 16 किमी लंबा रोड शो, 4800 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाएं की शुरू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र शासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव में 4,800 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन या शिलान्यास करने के बाद मंगलवार रात दमन शहर में 16 किलोमीटर लंबा रोड शो किया, जहां बड़ी संख्या में लोग उनका स्वागत करने के लिए एकत्र हुए. यह रोड शो दमन हवाई अड्डे से शुरू हुआ और देवका क्षेत्र में उस नव-विकसित समुद्री सड़क से गुजरने के बाद संपन्न हुआ, जिसका उद्देश्य दमन में पर्यटन को बढ़ावा देना है. मोदी ने यह रोड शो खुले वाहन में किया और केंद्र शासित प्रदेश में 16 किलोमीटर लंबे रोड शो के दौरान दोनों ओर एकत्र हुए लोगों का अभिवादन किया. 

स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक उनका फूलों और ‘हर हर मोदी, घर घर मोदी‘ और ‘भारत माता की जय‘ जैसे नारों के साथ स्वागत किया. 

रास्ते में अलग-अलग जगहों पर मंच बनाए गए थे, जहां कलाकारों ने प्रधानमंत्री के स्वागत में प्रस्तुति दी. विभिन्न सामुदायिक संगठनों के सदस्य भी प्रधानमंत्री का स्वागत करने पहुंचे.

मोदी रोड शो के लिए मुख्यालय सिलवासा से दमन पहुंचे. 

इससे पहले, मोदी ने सिलवासा में केंद्र शासित प्रदेश के लिए 4,804.64 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन या शिलान्यास किया.

इनमें सिलवासा में 203 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित चिकित्सा शिक्षा एवं शोध संस्थान का उद्घाटन भी शामिल है.

ये भी पढ़ें:

* केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले, पहली पूजा PM मोदी के नाम से हुई
* VIDEO: Vande Bharat Express में बच्ची ने सुनाई मलयालम कविता, गदगद हुए PM Modi
* पीएम मोदी 27 अप्रैल से कर्नाटक के रण में उतरेंगे, ताबड़तोड़ करेंगे 16 जनसभाएं और रोड शो



from NDTV India - India https://ift.tt/I65hepw

No comments