भारतीय नौसेना ने बोइंग सुपर हॉर्नेट फाइटर प्लेन खरीदने में दिखाई रुचि
बोइंग ने अपने द्वारा निर्मित सुपर हॉर्नेट्स लड़ाकू विमानों के बारे में आकलन के लिए भारतीय नौसेना को विवरण सौंप दिया है. कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. बोइंग डिफेंस, स्पेस एंड सिक्योरिटी के भारत के व्यापार विकास प्रमुख एलैन गार्सिया ने बताया कि कंपनी ने भारतीय नौसेना को विवरण सौंप दिया है तथा भारतीय नौसेना छह और पी-8 गश्ती विमान खरीदने में भी रुचि रखती है. गार्सिया ने यहां चल रहे एयरो इंडिया-2023 में कहा, ‘‘फिलहाल हमने सारी जानकारी भारतीय नौसेना को उसके आकलन के लिए दे दी है. हम तैयार हैं और उसके फैसले का इंतजार कर रहे हैं.''
उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना ने पिछले कुछ साल में पी-8 विमानों को कई घंटे तक उड़ाया है और यह गश्त में उसकी क्षमता तथा समुद्री निगरानी और पनडुब्बी रोधी क्षमताओं में उसे लाभान्वित कर रहा है. गार्सिया ने कहा कि बोइंग पी-8 विमानों के साथ कुछ और अपाचे हेलीकॉप्टर मुहैया कराने में भी मदद कर सकती है.
उन्होंने बताया कि भारतीय नौसेना ने छह अपाचे खरीदे हैं और उसे पहले छह विमानों की आपूर्ति का इंतजार है. बोइंग के अधिकारी ने ‘आत्मनिर्भर भारत' के संदर्भ में कहा कि अमेरिका के बाहर कंपनी की सबसे बड़ी इकाई बेंगलुरु में है जहां 4,000 से ज्यादा इंजीनियर काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि बेंगलुरु के अलावा कंपनी के 5,000 से अधिक कर्मचारी भारत के अन्य हिस्सों में कार्यरत हैं.
ये भी पढ़ें-
- ""दोस्तों ने प्रताड़ित किया था" : आत्महत्या करने वाले IIT बॉम्बे के दलित छात्र के परिवार का दावा "
- "हजारों साल पुरानी सभ्यता की खुलेंगी परतें...", पुरातत्व विभाग करने जा रहा सबसे बड़ी खोज
- दिल्ली में शख्स ने लिव-इन-पार्टनर की गला घोंटकर ली जान, फिर शव को फ्रिज में छिपाया: सूत्र
from NDTV India - India https://ift.tt/FguTjav
No comments