Breaking News

शिरोमणि अकाली दल ने पार्टी-विरोधी गतिविधियों के लिए करनैल सिंह पंजोली को निष्कासित किया

शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) ने पार्टी-विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में मंगलवार को करनैल सिंह पंजोली को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया. शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य पंजोली को निष्कासित करने का फैसला 13 फरवरी को शिरोमणि अकाली दल की अनुशासन समिति की बैठक के दौरान लिया गया था. समिति के अध्यक्ष सिकंदर सिंह मलूका ने कहा, ‘‘पंजोली को अतीत में अनुशासनहीनता और पार्टी-विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का दोषी पाया गया था.''

मलूका ने कहा कि चूंकि उन्होंने (पंजोली) पार्टी-विरोधी गतिविधियां जारी रखी, इसलिए एसएडी को उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए मजबूर होना पड़ा. उन्होंने कहा कि अनुशासन समिति की बैठक के दौरान इस मामले पर चर्चा की गई और सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि पंजोली की पार्टी-विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है. मलूका ने कहा कि इस प्रकार उन्हें (पंजोली को) छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया.

ये भी पढ़ें- 



from NDTV India - India https://ift.tt/1kGsogx

No comments