राष्ट्रपति मौजूदा भवन में संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रपति संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को मौजूदा भवन में संबोधित करेंगी, जिससे उन अटकलों पर विराम लग गया कि बैठक नए भवन में हो सकती है. इस तरह की खबरें थीं कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नए भवन में दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित कर सकती हैं.
बिरला ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘संसद का नया भवन अभी निर्माणाधीन है और बजट सत्र में माननीय राष्ट्रपति का अभिभाषण संसद के वर्तमान भवन में होगा.'' संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा और पहला चरण 13 फरवरी तक चलेगा. संसद का सत्र 13 मार्च को फिर से शुरू होगा और छह अप्रैल तक चलेगा.
इस बीच, सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए, पूरे सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना के लिए समर्पित वेबसाइट से नए संसद भवन की कुछ वास्तविक तस्वीरें शुक्रवार को हटा दी गईं.
पुलिस महानिदेशकों और महानिरीक्षकों के अखिल भारतीय सम्मेलन में आज शामिल होंगे पीएम मोदी
नई इमारत 13 एकड़ में बन रही है. ये राष्ट्रपति भवन से कुछ ही दूरी पर है. सेंट्रल विस्टा रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत बने चार मंजिला नए संसद भवन में लाउंज, लाइब्रेरी, कमेटी हॉल, कैंटीन और पार्किंग की सुविधा भी दी गई है. दरअसल, मौजूदा संसद भवन को 95 साल पहले 1927 में बनाया गया था. मार्च 2020 में सरकार ने संसद को बताया था कि पुरानी बिल्डिंग ओवर यूटिलाइज्ड हो चुकी है और खराब हो रही है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 दिसंबर 2020 को नए संसद भवन की आधारशिला रखी थी. नए संसद भवन की नई बिल्डिंग के निर्माण में अबतक 26,045 मीट्रिक टन स्टील, 63,807 मीट्रिक टन सीमेंट और 9689 क्यूबिक मीटर फ्लाई ऐश का इस्तेमाल किया जा चुका है.
from NDTV India - India https://ift.tt/OAWNQc1
No comments