Breaking News

दिल्ली सहित उत्तर भारत में शीतलहर से राहत के बाद सोमवार से हल्की बारिश का अुनमान : मौसम विभाग

दिल्ली सहित उत्तर भारत में लोगों को ठंड से राहत मिल चुकी है और यह आगे भी जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार से कुछ जगहों पर हल्की और मध्यम दर्जें की बारिश हो सकती है. 

अन्य सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के 26 जनवरी तक पश्चिमी हिमालीय क्षेत्र को प्रभावित करने की आशंका है और इसका प्रभाव 23 से 25 दिसंबर को पश्चिमोत्तर के मैदानों पर देखने को मिलेगा. मौसम विभाग के मुताबिक इसके प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 20 से 22 जनवरी के बीच हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश और बर्फबारी हो सकती है एवं 23 से 26 जनवरी के बीच पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बढ़ेगा.

मौसम विभाग ने बताया कि 23 और 24 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर तेज सतही हवाएं चल सकती हैं.

आईएमडी ने दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ के लिए पूर्वानुमान लगाया है कि 23 जनवरी को छिटपुट स्थलों पर हल्की बारिश हो सकती है और 24 से 27 जनवरी के बीच विस्तृत क्षेत्र में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है.

मौसम विज्ञान कार्यालय ने बताया कि शनिवार को आमतौर पर आसमान साफ रहेगा और न्यूनतम व अधिकतम तापमान क्रमश: 10 डिग्री और 23 डिग्री के आसपास रह सकता है.

यह भी पढ़ें-

खेल मंत्री ने पहलवानों के #MeToo आरोपों पर कमेटी का किया ऐलान, 4 हफ्ते में पूरी होगी जांच; धरना हुआ खत्म

Latest Pics: अंदर से ऐसा दिखता है नया संसद भवन, एक बार में बैठ सकते हैं 1200 से ज्यादा सांसद



from NDTV India - India https://ift.tt/HFTj1i0

No comments