Breaking News

Kesari: फिल्म का नया गाना ‘अज सिंह गरजेगा’ हुआ रिलीज, जोश से भर देगा आपको ये गाना

अक्षय कुमार लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. बीते दिन ही उनकी फिल्म ‘सूर्यवंशी’ का फर्स्ट लुक जारी किया गया था. जिसके बाद अब फिल्म ‘केसरी’ का एक नया गाना ‘अज सिंह गरजेगा’ रिलीज कर दिया गया है. ये गाना इंटरनेट पर छाया हुआ है. इसे देखने के बाद आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. ‘अज सिंह गरजेगा’ हुआ रिलीज अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी’ का नया गाना ‘अज सिंह गरजेगा’ रिलीज कर दिया गया है. इस गाने में अक्षय सभी सैनिकों में जज्बा भरते हुए नजर आ रहे हैं और केसरी का मतलब समझा रहे हैं. केवल 21 सैनिक मिलकर 10,000 अफगान सैनिकों को धूल चटाते हुए नजर आ रहे हैं. इस गाने को सुनने के बाद आप रोमांच से भर जाएंगे. इस गाने के बोल लिखे हैं कुंवर जुनेजा ने और इसे गाया है जैजी बी ने. इस फिल्म का निर्देशन पंजाबी डायरेक्टर अनुराग सिंह ने किया है, जिन्होंने इससे पहले कई सारी ब्लॉकबस्टर पंजाबी फिल्में दी हैं. 21 मार्च को रिलीज होगी फिल्म आपको बता दें कि, ये फिल्म 21 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में अक्षय कुमार के अपोजिट परिणीति चोपड़ा नजर आएंगे. वो इस फिल्म में अक्षय की पत्नी के किरदार में हैं. इस फिल्म को धर्मा प्रोडक्शन ने प्रोड्यूस किया है.

from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi https://ift.tt/2TiIrzU

No comments