Breaking News

Good News: अब अक्षय करने जा रहे हैं कुछ ऐसा, फैंस हो जाएंगे बेहद खुश

अक्षय कुमार आए दिन कोई न कोई धमाका करते ही रहते हैं. बीते दिन ही फिल्म ‘सूर्यवंशी’ का फर्स्ट लुक सामने आया था जिसके बाद उनके फैंस खुशी से झूमने लगे थे लेकिन अब अक्षय से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसे जानने के बाद उनके फैंस और भी ज्यादा खुश हो जाएंगे. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रख रहे हैं कदम सिल्वर स्क्रीन पर एक से बढ़कर एक धमाकेदार फिल्म देने के बाद अब अक्षय कुमार डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी कदम रखने वाले हैं. इस खबर की आधिकारिक तौर पर पुष्टि भी हो चुकी है. अक्षय कुमार जल्द ही एक वेब कंटेंट में नजर आने वाले हैं. हालांकि, इसके बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन ये अमेजन प्राइम पर दिखाया जाएगा. इसका फिलहाल कार्यकारी नाम ‘द एंड’ रखा गया है. इस बाबत ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने जानकारी दी है. BIGGG NEWS... Akshay Kumar makes his debut on the digital platform with #TheEnd [working title]... Created by Abundantia... On Amazon Prime Original. — taran adarsh (@taran_adarsh) March 5, 2019 21 मार्च को ‘केसरी’ हो रही है रिलीज आपको बता दें कि, अक्षय कुमार बैक-टू-बैक फिल्में कर रहे हैं. वो इन दिनों कई सारी फिल्मों की एक साथ शूटिंग कर रहे हैं. लेकिन उनकी मच अवेटेड फिल्मों में से एक है ‘केसरी’ जो कि 21 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में अक्षय के अपोजिट परिणीति चोपड़ा नजर आने वाली हैं.

from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi https://ift.tt/2EzpONM

No comments