Kalank: जल्द आने वाला है फिल्म का ट्रेलर, वरुण ने खुद ही दी जानकारी
वरुण धवन की फिल्म ‘कलंक’ तो कब की शूट हो चुकी है लेकिन इस फिल्म के ट्रेलर के इंतजार में फैंस अब भी नजरें टिकाए बैठे हैं. तो बता दें कि, इस फिल्म ट्रेलर अब जल्द ही रिलीज होने वाला है. इस बारे में खुद वरुण धवन ने ही जानकारी दी है. जल्द आने वाला है ‘कलंक’ का ट्रेलर वरुण धवन और आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म ‘कलंक’ का ट्रेलर जल्द ही रिलीज होने वाला है. इस बात की जानकारी खुद वरुण धवन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी है. दरअसल, फैंस लगातार वरुण दवन से ट्रेलर को लेकर पूछ रहे थे जिसके जवाब में वरुण ने कहा कि, ‘मैं वादा करता हूं कि ये बहुत जल्द आने वाला है.’ मतलब अगर फिल्म अप्रैल में रिलीज होने वाली है तो फिल्म का ट्रेलर इसी महीने यानी मार्च में रिलीज कर दिया जाएगा. Its coming soon i promise #wewantkalanktrailer https://t.co/yKpJM8kINJ — Varun Dhawan (@Varun_dvn) March 4, 2019 अप्रैल में रिलीज होगी वरुण की ये फिल्म आपको बता दें कि, वरुण धवन और आलिया भट्ट की ये फिल्म अप्रैल में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में इन दोनों के अलावा संजय दत्त, माधुरी दीक्षित के साथ-साथ और भी कई सारे कलाकार नजर आने वाले हैं. माधुरी और संजय तकरीबन 20 साल बाद एक साथ किसी फिल्म में नजर आएंगे.
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi https://ift.tt/2IQl3om
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi https://ift.tt/2IQl3om
No comments