Indian Super League पर चढ़ेगा EPL के मशहूर क्लब मैनचेस्टर सिटी का रंग
इंग्लिश प्रीमियर लीग के दिग्गज क्लब मैनचेस्टर सिटी के मालिक सिटी फुटबाल ग्रुप (सीएफजी) इस साल के अंत तक भारतीय फुटबाल क्लब में निवेश की योजना बना रहे हैं. टीम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी फेरान सोरियानो ने यह जानकारी दी. एक प्रतिष्ठित क्लब के अधिकारी ने बताया कि प्रीमियर लीग चैंपियन टीम इंडियन सुपर लीग फ्रेंचाइजी मुंबई सिटी के साथ विस्तार से चर्चा कर चुकी है. जमशेदपुर एफसी के साथ भी शुरुआती बातचीत हुई है. मुंबई सिटी एफसी के करीबी अधिकारी ने बताया है, ‘पिछले साल वे भारत आए थे और जमशेदपुर और मुंबई सिटी के बीच मैच देखा था. निश्चित तौर पर बातचीत चल रही है.’ इस प्रक्रिया की जानकारी रखने वाले एक अन्य अधिकारी ने कहा, ‘मैनचेस्टर सिटी के मालिक पिछले आठ महीने से मुंबई से बात कर रहे हैं और बातचीत काफी आगे बढ़ चुकी है.’ मैनचेस्टर सिटी के मालिक और अबु धाबी शाही परिवार के शेख मनसोर ने हाल में चीन के तीसरी डिविजन के क्लब सिचुआन ज्यून्यू को खरीदा था जो उनका सातवां क्लब था. इससे पहले वह न्यूयार्क सिटी, मेलबर्न सिटी, जापान के योकोहामा एफ मरीनोज, एटलेटिको टार्क और गिरोना जैसे क्लबों को खरीद चुके हैं. डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.स्काइस्पोर्ट्स.काम ने सोरियानो के हवाले से कहा, ‘कुछ बाजारों और देशों में हमारी कुछ रुचि है जहां फुटबाल को लेकर असली जुनून और मौके हैं, जैसे चीन, साथ ही भारत भी. इसलिए एशिया में और मौके हो सकते हैं.’ ईपीएल अंक तालिका में टॉप पर चल रहे मैनचेस्टर सिटी के सीईओ ने कहा कि उनका क्लब पिछले दो साल से भारतीय बाजार में मौके की तलाश कर रहा है. उन्होंने कहा, ‘‘इन सभी चीजों के बीच हमें धैर्य रखना होगा. हम लगभग दो साल से भारत में मौके तलाश रहे हैं. मैं कह सकता हूं कि हम इस साल भारत में निवेश कर सकते हैं.’
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi https://ift.tt/2EAMKMM
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi https://ift.tt/2EAMKMM
No comments