Breaking News

अभी तक बीसीसीआई के लोकपाल के पास भेजा ही नहीं गया है पांड्या-राहुल का मामला...

बीसीसीआई के लोकपाल डी के जैन ने कहा है कि प्रशासकों की समिति (सीओए) ने अब तक उनके पास भारतीय क्रिकेटरों हार्दिक पांड्या और के एल राहुल से जुड़ा मामला नहीं भेजा है जो एक टीवी कार्यक्रम के दौरान आपत्तिजनक टिप्पणियों के लिये जांच का सामना कर रहे हैं. सुप्रम कोर्ट ने विवादों को सुलझाने के लिये अपने पूर्व न्यायधीश जैन को पिछले महीने बीसीसीआई का लोकपाल नियुक्त किया था. जैन ने इस महीने के शुरू में बीसीसीआई मुख्यालय में पद भार संभाल लिया है. जैन से जब राहुल और पांड्या से जुड़े मामले के बारे में पूछा गया, उन्होंने कहा, ‘‘मैंने अभी स्वत: संज्ञान लेकर कोई मामला नहीं लिया है. एक बार जब सीओए मेरे पास मामला भेजेंगे तो मैं उस पर गौर करूंगा.’ पांड्या और राहुल दोनों को अपनी टिप्पणियों के कारण ऑस्ट्रेलिया दौरे के बीच से स्वदेश भेज दिया गया था. इन दोनों पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया गया था जिसे बाद में हटा दिया गया. राहुल अभी भारतीय वनडे टीम का हिस्सा है जबकि पांड्या पीठ की चोट से उबर रहे हैं. इन दोनों की क्रिकेटर्स ने मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर करण जौहर के शो कॉफी विद करण में शिरकत की थी जहां इन्हों कई आपत्जनक टिप्पणियां भी की थीं. (इनपुट भाषा)

from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi https://ift.tt/2XENw40

No comments