Breaking News

Pulwama Terror Attack: सोशल मीडिया पर क्यों बुरे फंसे कप्तान कोहली!

जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को आतंकवादियों के CRPF के काफिले पर हुए आत्मघाती हमले  (Pulwama Terror Attack) में दर्जनों जवानो की जान चली गई. इस कायराना हरकत की हर ओर निंदा हो रही है. सोशल मीडिया पर भी इस वक्त भारत में हर कोई बेहद आक्रामक अंदाज में निंदा कर रहा है. पुलवामा में हुए इस हमले के बाद सोशल मीडिया पर फैली बदले की आग की चपेट में गुरुवार को टीम इंडिया ( Team India) के कप्तान कोहली (Virat Kohli) आ गए और उन्हें काफी ट्रोल होना पड़ा. दरअसल गुरुवार को ही कोहली ने सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर एक प्रमोशनल ट्वीट को टीट्विट किया जिसके बाद लोद उनपर भड़क गए. उन्हें पैसे की ऊपर देशभक्ति को वरीयता देने की नसीहत दी.     जल्द ही कोहली को भी इस बात का अहसास हो गया. उन्होंने वह ट्वीट डिलीट कर दिया. लेकिन उससे पहले ही लोगों ने उस ट्वीट का स्क्रीन शॉट ले लिया था और सोशल मीडिया पर कोहली की जमकर आलोचना जारी रही.   Paisa hi sab kuch nhi hota Virat Jis desh me rehte ho, iss time uss desh k jawano par tweet karna jyada important tha Sorry but this is not the right time to post that — Aparna (@Jayaa_IND) February 14, 2019   Shame on virat Kohli not single tweet about 45 martyer indian army personnel. — Mukesh Pasi (@MukeshPasi12) February 14, 2019   विराट  कोहली को सोशल मीडिया का खिलाड़ी माना जाता है. उनकी हर पोस्ट या ट्वीट बेहद अहम होती है और इसके लिए इंस्टाग्राम पर तो वह करोड़ों रुपए तक कमाते हैं. लेकिन इस घटना के बाद कोहली को अहसास हो गया होगा कि सोशल मीडिया कैसी दुधारी तलवार है. इस घटना के कई घंटों  बाद शुक्रवार सुबह कोहली ने इसकी निंदा करने वाला ट्वीट भी किया.   I'm shocked after hearing about the attack in Pulwama, heartfelt condolences to the martyred soldiers & prayers for the speedy recovery of the injured jawaans. — Virat Kohli (@imVkohli) February 15, 2019

from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2DEkecC

No comments