Pulwama Terror Attack: पीएम मोदी ने आज इटारसी में होने वाली रैली रद्द की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुक्रवार को मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले में आमसभा कर आगामी लोकसभा चुनावों के लिए प्रदेश में पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान की शुरुात करनी थी. लेकिन अब प्रधानमंत्री की ये रैली रद्द कर दी गई है. पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी ने इटारसी में होने वाली अपनी रैली रद्द कर दी है. इससे पहले मध्यप्रदेश बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 फरवरी को होशंगाबाद जिले के इटारसी शहर में शाम 4.15 बजे आमसभा को सम्बोधित करेंगे. उन्होंने कहा था कि अगले दिन 16 फरवरी को मोदी पश्चिमी मध्यप्रदेश के धार में एक आमसभा करेंगे. उन्होंने बताया था कि प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को झांसी से हेलीकाप्टर द्वारा इटारसी पहुंचेंगे और वापसी में इटारसी से भोपाल आकर शुक्रवार रात को दिल्ली रवाना होंगे. जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों ने गुरुवार को एक बड़े हमले को अंजाम दिया. यहां पुलवामा के अवंतीपोरा के गोरीपोरा इलाके में हुए आईईडी धमाके में सीआरपीएफ के करीब 40 जवान शहीद हो गए. जब कि कई अन्य जवान घायल हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्लास्ट के बाद आतंकवादियों ने सीआरपीएफ की बसों पर ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी. जानकारी के मुताबिक सीआपीएफ के काफिले में दर्जनभर गाड़ियां शामिल थीं. जिसमें 2500 से ज्यादा जवान सवार थे.
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2Ea7pYJ
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2Ea7pYJ
No comments