CBSE 12th Board Exam 2019: आज से एग्जाम शुरू, जानें 15 दिन पहले ही क्यों कराए कंडक्ट
CBSE Board Exam 2019: सीबीएसई बोर्ड 12वीं के एग्जाम शुक्रवार यानी 15 फरवरी से शुरू हो गए हैं. CBSE Class XII के एग्जाम 15 फरवरी से शुरू होकर 3 अप्रैल तक चलेंगे. वहीं CBSE Class X एग्जाम 21 फरवरी से शुरू होने वाले हैं. ऐसे में स्टूडेंट्स ने भी एग्जाम्स के लिए कमर कस ली है. CBSE के इस बार के बोर्ड एग्जाम कई मायनों में खास होने वाले हैं. क्योंकि इस बार बोर्ड एग्जाम 15 दिन पहले शुरू हो रहे हैं, कहा जा रहा है पेपर भी स्टूडेंट्स फ्रेंडली बनाया जा रहा है और साथ ही CBSE Results भी जल्दी घोषित किए जाएंगे. ये सब आखिर क्यों किया जा रहा है इस बारे में सीबीएसई के सचिव अनुराग त्रिपाठी ने कुछ अहम बातें बताई हैं... टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में उन्होंने कहा है कि बोर्ड पर हमेशा 45 दिनों के अंदर Class XII level के 200 से ज्यादा सब्जेक्ट्स के एग्जाम कंडक्ट कराने का दबाव रहता है. साथ ही मूल्यांकन और फिर समय पर Results भी घोषित करने होते हैं. इसलिए हमने एग्जाम्स 15 दिन पहले ही कंडक्ट कराने का फैसला किया है. त्रिपाठी ने कहा है कि इससे हमें एक बड़ा फायदा ये मिलने वाला है कि हम समय से पहले ही मूल्यांकन का काम पूरा कर लेंगे और इसकी मदद से नतीजे भी एक हफ्ते पहले ही जारी कर सकेंगे. साथ ही इसके जरिए हम Delhi University admission शुरू होने से पहले रि-इवेलुएशन का काम भी पूरा कर सकेंगे. गौरतलब है कि दिल्ली हाईकोर्ट ने सीबीएसई को आदेश दिया था कि रि-इवेलुएशन का काम DU Admission के शुरू होने से पहले ही पूरा कर लिया जाए.
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2TSyuFq
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2TSyuFq
No comments