Pulwama attack: पाकिस्तानी उच्चायोग के सामने प्रदर्शन करेगी युवा कांग्रेस
भारतीय युवा कांग्रेस जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में हुए आतंकवादी हमले के विरोध में पाकिस्तानी उच्चायोग के सामने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन करेगी. कांग्रेस की युवा इकाई के प्रवक्ता अमरीश रंजन पांडे ने बताया कि संगठन के कार्यकर्ता दोपहर बाद काले झंडे के साथ पाकिस्तानी उच्चायोग की ओर कूच करेंगे. उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी उच्चायोग को तत्काल बंद किया जाए और पाकिस्तान में मौजूद आतंकवादी संगठनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए. वहीं पाकिस्तान ने गुरुवार को कहा कि जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकवादी हमला ‘गंभीर चिंता का विषय’ है. पाकिस्तान ने कहा, ‘हम बिना किसी जांच के हमले का संबंध पाकिस्तान से जोड़ने के भारतीय मीडिया और सरकार के किसी भी आरोप को खारिज करते हैं.' पाकिस्तान सरकार ने एक बयान में कहा कि कश्मीर के पुलवामा में हमला ‘एक गंभीर चिंता का विषय है.’ बयान में कहा गया कि पाकिस्तान ने दुनिया के किसी भी हिस्से में हिंसा की कार्रवाई की हमेशा निंदा की है. उसने कहा, ‘हम बिना किसी जांच के हमले का संबंध पाकिस्तान से जोड़ने के भारतीय मीडिया और सरकार के किसी भी आरोप को खारिज करते हैं.’ गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में बृहस्पतिवार को जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी ने विस्फोटकों से लदे वाहन से सीआरपीएफ जवानों की बस को टक्कर मार दी, जिसमें कम से कम 37 जवान शहीद हो गए जबकि कई गंभीर रूप से घायल हैं. (भाषा से इनपुट)
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2SBFk5q
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2SBFk5q
No comments