Breaking News

किसके साथ रिलेशनशिप में हैं कैटरीना कैफ? खुद दी जानकारी

कैटरीना कैफ काफी अरसे तक रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप में रहीं. ऐसा माना जाने लगा था कि दोनों का ये रिश्ता नेक्स्ट लेवल पर जाकर शादी में बदल जाएगा लेकिन 6 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों के रास्ते जुदा हो गए. अब रणबीर कपूर, आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं. लेकिन इसी बीच कैटरीना ने अपने रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में बताया है. इस वक्त सिंगल हैं कैटरीना हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कैटरीना कैफ से उनके रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हकीकत में वो इस बारे में जानती ही नहीं हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता है कि वो कभी रिलेशनशिप के बारे में बात कर पाएंगी भी या नहीं. लेकिन इस वक्त वो सिंगल हैं और कोई भी सिंगल रह सकता है. ‘भारत’ में नजर आएंगी कैटरीना आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, कैटरीना कैफ जल्द ही सलमान खान के साथ फिल्म ‘भारत’ में नजर आएंगी. इस फिल्म में कई और कलाकार भी नजर आएंगे जिनमें सुनील ग्रोवर, दिशा पटानी, जैकी श्रॉफ, तब्बू और नोरा फतेही मुख्य रूप से हैं. ये फिल्म इसी साल ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.

from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2BMLFkr

No comments