Shamshera: क्या ठंडे बस्ते में चली गई है रणबीर कपूर और संजय दत्त की ये फिल्म?
रणबीर कपूर और संजय दत्त की फिल्म ‘शमशेरा’ का फर्स्ट लुक बीते साल ही सामने आया था. कहा गया था कि ये फिल्म साल 2020 में रिलीज की जाएगी और फिल्म की शूटिंग इसी साल खत्म की जाएगी लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है उसे जानने के बाद दोनों कलाकारों के फैंस को निराशा हाथ लगने वाली है. ठंडे बस्ते में गई ‘शमशेरा’ रणबीर कपूर इन दिनों आलिया भट्ट के साथ आने वाली फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग में बिजी हैं और संजय दत्त ‘पानीपत’ के लिए अपने डेट्स दे चुके हैं. ऐसे में फिल्म ‘शमशेरा’ के लिए मुश्किल खड़ी होती दिखाई दे रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म के लिए मेकर्स ने लाखों रुपए खर्च करके एक भव्य सेट बनवाया था लेकिन इस सेट पर अब तक महज 10 ही शूट हो पाया है. इसके बाद से ये सेट खाली पड़ा है. इस सेट पर महज एक गाने की शूटिंग ही हो पाई है. इसके बाद प्रोडक्शन को शुरू हुए 5 महीने बीत चुके हैं लेकिन फिल्म की शूटिंग का काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है. दोनों स्टार्स के डेट न मिल पाने की वजह से फिल्म का काम अटक गया है. सेट की कीमत है 40, 000 रुपए है आपको बता दें कि, जोकर मैदान स्थित इस सेट की रोज की कीमत तकरीबन 40,000 रुपए है जो कि फिलहाल बर्बाद हो रहा है. रणबीर कपूर और संजय दत्त के फ्री होने के बाद ही इस फिल्म की शूटिंग शुरू की जाएगी.
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2tqvvbu
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2tqvvbu
No comments