दीपा का ओलिंपिक टिकट हासिल करने अभियान शुरू, चोट के बाद बाकू और दोहा में उतरेंगी
भारत की स्टार जिमनास्ट दीपा कर्माकर घुटने की चोट से उबर गई हैं और अब उनका ध्यान 2020 में होने वाले टोक्यो ओलिंपिक का टिकट हासिल करने पर हैं. इसकी तैयारियों के लिए लिए वह अगले माह बाकू और दोहा विश्व कप में उतरेंगी. घुटने की चोट से उबरने के बाद यह उनकी पहली चैंपियनशिप होगी. रियो ओलिंपिक में भारतीय जिम्नास्टिक्स की उम्मीद बनी दीपा ने पिछले साल नवंबर में जर्मनी में हुए कलात्मक जिम्नास्टिक विश्व कप की वॉल्ट स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीता था. बाकू विश्व कप 14 से 17 मार्च तक होगा, जबकि इसके बाद 20 से 23 मार्च तक वह दोहा विश्व कप में भाग लेंगी. दीपा ने कहा कि इस बार ओलिंपिक क्वालीफिकेशन कई तरीकों से होगा, जिसमें विश्व कप भी शामिल है. मैं 2020 ओलिंपिक क्वालीफिकेशन के लिए अपने मौके को बढ़ाने के लिए सभी संभावित प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहती हूं और पिछले साल जर्मनी में विश्व कप में पदक जीतने के बाद मेरे आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हुई है. ये दोनों प्रतियोगिताएं 2020 ओलिंपिक के लिए आठ स्पर्धाओं के क्वालीफायर का हिस्सा हैं जिससे जिम्नास्ट अपने शीर्ष तीन स्कोर के आधार पर कट में प्रवेश करेंगे.दीपा ने मेलबर्न में 21 से 24 फरवरी को होने वाले विश्व कप में भाग नहीं लेने का फैसला किया ताकि अगले महीने होने वाले विश्व कप की तैयारी कर सके.
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2BiDoV1
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2BiDoV1
No comments