तेजस्वी यादव आज से करेंगे 'आरक्षण बढ़ाओ और बेरोजगारी हटाओ' यात्रा
लालू प्रसाद यादव के बेटे और RJD नेता तेजस्वी यादव 7 फरवरी को बदलाव यात्रा पर रवाना होने वाले हैं. इस यात्रा का मुद्दा है 'आरक्षण बढ़ाओ और बेरोजगारी हटाओ.' तेजस्वी यादव कि ये यात्रा दरभंगा से शुरू होगी. दरअसल तेजस्वी अपनी इस यात्रा का ऐलान कर्पूरी ठाकुर की जयंती के दिन ही कर चुके थे. तेजस्वी का मानना है कि बिहार बेरोजगारी बढ़ती जा रही है. युवाओं को नौकरी के लिए दूसरे राज्यों में जाना पड़ता है. तेजस्वी यादव का कहना है कि पिछड़े वर्ग के लोगों के लिए आरक्षण का दायरा बढ़ाना होगा. उनका कहना है कि अब तो सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरक्षण का दायरा 50 प्रतिशत से अधिक हो चुका है. तेजस्वी पर निशाना साधने में लगे BJP और JDU नेता न्यूज 18 के मुताबिक इस यात्रा को लेकर JDU और बीजेपी नेता तेजस्वी पर लगातार निशाना साध रहे हैं. बीजेपी नेता नितिन नवीन ने कहा, जब ये सत्ता में रहते हैं तब इन्हें युवाओं की याद नहीं आती है, तब आरक्षण की बातों को भूल जाते है. दरअसल, ये अपनी राजनीति चमका रहे हैं. JDU नेता संजय सिंह का कहना है कि तेजस्वी को यहां के युवाओं को पहले यह बताना चाहिए कि उन्होंने इतनी बेनामी संपति कैसे इकट्ठा कर ली. क्या उनका घराना उद्योगपतियों से भरा है. संजय सिंह कहते हैं कि दोनों भाइयों के बीच आपस की लड़ाई है. दोनों भाइयों में महाभारत छिड़ी हुई है और उसी को छिपाने के लिए तेजस्वी अलग यात्रा पर जा रहे हैं.
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2BpBQZe
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2BpBQZe
No comments