कपिल देव के किस रिकॉर्ड पर डेल स्टेन ने लिखा अपना नाम...
साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच खेला जा रहे पहले टेस्ट की दूसरा दिन पूरी तरह से तेज गेंदबाज डेल स्टेन के नाम रहा. 35 साल के स्टेन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट हासिल किए और क्रिकेट की रिकॉर्ड बुक को फिर से लिख दिया. इन चार विकेट्स के साथ ही डेल स्टेन में टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट्स लेने के माले में भारत के तेज गेंदबाज कपिल देव को पीछे छोड़ दिया. इस मैच के शुरू होने से पहले डेल स्टेन के नाम 433 विकेट्स दर्ज थे. भारत के कपिल देव के नाम 434 विकेट दर्ज है. टेस्ट मैच के दीसरे दिन लाहिरू थिरिमाने के विकेट के साथ स्टेन ने कपिल देव के रिकॉर्ड की बराबरी की और ओशाडा फर्नोंडो के विकेट के साथ ही उन्होंने कपिल का रिकॉर्ड तोड़ दिया. डेल स्टेन अब सबसे अधिक टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में सातवीं पोजिशन पर पहुंच गए हैं. इंलैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड भी 437 विकेट्स के साथ संयुक्त रूप से सातवीं पोजिशन पर हैं. 800 विकेट्स के साथ श्रीलंका के फिरकी गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन इस वक्त सबसे अधिक विकेट्स लेने वाले गेंदबाज हैं. दूसरी पोजिशन पर 708 विकेट्स के साथ ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न हैं. भारत के अनिल कुंबले 619 विकेट्स के साथ तीसरी और इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन 575 विकेट्स से साथ चौथी पोजिशन पर हैं. 563 विकेट्स के साथ ऑस्टेरलिया के ग्लेन मैक्ग्रा और 516 विकेट्स के साथ वेस्टइंडीज के कोर्टनी वॉल्श छठी पोजिशन पर हैं.
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2SA8UZ3
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2SA8UZ3
No comments