Shocking: पैनक्रियाज कैंसर से जूझ रहे थे महेश आनंद, किसी ने नहीं की उनकी आर्थिक मदद
हाल ही में बॉलीवुड के एक मशहूर विलेन महेश आनंद का निधन हो गया था. उनके निधन के वक्त निर्माता पहलाज निहलानी ने कहा था कि बॉलीवुड निर्दयी है. क्योंकि अब एक ऐसी खबर महेश आनंद की मौत से जुड़ी हुई सामने आ रही है, जिसे जानने के बाद आपको भी गुस्सा आएगा. पैनक्रियाज कैंसर से जूझ रहे थे महेश आपको जानकर ये हैरानी होगी कि महेश आनंद पैनक्रियाज के कैंसर से लगातार जूझ रहे थे. उनके पास पैसों की कमी थी, जिसके लिए उन्होंने कई लोगों से गुहार लगाई थी लेकिन किसी ने उनकी मदद नहीं की. केवल उनके एक फेसबुक फ्रेंड एलेक्स अल्मेडिया ने उनकी कुछ मदद की. लेकिन एलेक्स को कैसे पता चला कि महेश को कैंसर है? दरअसल, महेश आनंद ने फेसबुक पर अपने कंडीशन के बारे में लिखा था. महेश ने कई सारे दिग्गजों के साथ काम किया है उनमें अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र और गोविंदा जैसे कलाकार शामिल हैं. लेकिन साल 2000 के बाद उन्हें काम मिलना ही बंद हो गया. इसकी वजह से महेश काफी डिप्रेशन में थे. अपने फ्लैट पर पाए गए मृत आपको बता दें कि, कुछ दिनों पहले ही महेश आनंद को उनके फ्लैट पर मृत पाया गया था. उनका अंतिम संस्कार उनकी रसियन पत्नी लाना ने किया. वो अकेली ही आईं और बॉडी के लिए क्लेम किया. लाना, महेश की 5वीं पत्नी हैं.
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2N6dLvc
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2N6dLvc
No comments