विवादों में फंसते नजर आ रहे हैं अभिनेता अर्जुन रामपाल, ये है वजह
अर्जुन रामपाल इन दिनों एक विवाद में फंस गए हैं. उनके खिलाफ एक एंटरटेनमेंट कंपनी ने मामला दर्ज कराया है. कंपनी ने ये आरोप लगाया है कि उन्होंने अर्जुन रामपाल को 1 करोड़ रुपए का लोन दिया था लेकिन उन्होंने इसे वापस ही नहीं लौटाया, जिसके बाद ये मामला दर्ज कराया गया है. अर्जुन रामपाल पर हुआ मामला दर्ज अर्जुन रामपाल विवादों में फंसते जा रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्जुन ने पिछले साल मई में वाईटी एंटरटेनमेंट नाम की एक कंपनी से ब्याज पर 1 करोड़ रुपए लिए थे. इसमें ये शर्त थी कि वो 90 दिनों के भीतर 12 फीसदी ब्याज के साथ पूरा लोन वापस कर देंगे लेकिन अर्जुन ने ऐसा नहीं किया. मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी बताया गया है कि 8 अक्टूबर 2018 को अर्जुन को नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1881 की धारा 138 के तहत कानूनी नोटिस भेजा गया था. नोटिस के मुताबिक, उन्हें 14 दिन के भीतर ब्याज समेत लोन की राशि लौटानी थी लेकिन अर्जुन ने ऐसा नहीं किया. इसके बाद कंपनी ने अंधेरी मेट्रोपॉलिटन कोर्ट में अर्जुन के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया. इसके बाद अर्जुन ने 22 नवंबर को 7.5 लाख रुपए दिए थे लेकिन वो पूरे कर्ज का भुगतान करने में असफल रहे. अब मंगलवार को उनके खिलाफ मुंबई हाईकोर्ट में 1 करोड़ 50 हजार रुपए की रिकवरी के लिए कॉमर्शियल मुकदमा दायर किया गया है. अर्जुन ने दी मामले में सफाई अर्जुन रामपाल ने इस मामले पर अपनी सफाई देते हुए कहा है कि, ‘उन्होंने कंपनी से लिए कर्ज का पूरा भुगतान कर दिया है. इसके बावजूद कंपनी ने उनके खिलाफ केस कर दिया. सुनवाई के दौरान मैं कोर्ट में ये साबित कर दूंगा. बता दें कि, वाईटी एंटरटेनमेंट की तरफ से बताया गया कि अर्जुन ने एक पोस्ट डेटेड चेक दिया था लेकिन जब 23 अगस्त 2018 को उसे कैश कराने की कोशिश की गई तो खाते में पैसे न होने की वजह से वो बाउंस हो गया.’
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2DJhR8t
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2DJhR8t
No comments