‘सूर्यवंशी’ के तमिल की रीमेक कहे जाने पर भड़के रोहित शेट्टी, गुस्से में कही ये बात
बीते साल के आखिर में आई रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंबा’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की. इस फिल्म के बाद रोहित शेट्टी अपनी अगली फिल्म ‘सूर्यवंशी’ को लेकर बिजी हैं. ये फिल्म इस वक्त प्री-प्रोडक्शन में है. इस वक्त फिल्म में अक्षय के अलावा किसी और स्टार की एंट्री नहीं हुई है. लेकिन फिल्म को लेकर कुछ अफवाहें उड़ रही हैं, जिस पर अब रोहित शेट्टी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. ‘सूर्यवंशी’ नहीं है तमिल की रीमेक काफी दिनों से ये चर्चा हो रही है कि ‘सिंबा’ की ही तरह रोहित शेट्टी की आने वाली फिल्म ‘सूर्यवंशी’ भी साउथ फिल्म की रीमेक है. ऐसा कहा जा रहा था कि तमिल भाषा की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ को ही रोहित शेट्टी हिंदी में रीमेक करने जा रहे हैं. लेकिन अब इन खबरों पर खुद रोहित ने विराम लगा दिया है. रोहित शेट्टी ने एक बयान जारी करते हुए ये साफ किया है कि उनकी आने वाली फिल्म ‘सूर्यवंशी’ किसी फिल्म की रीमेक नहीं है बल्कि ये एक ऑरिजनल स्टोरी है जिस पर काफी दिनों से काम चल रहा था. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है. Rohit Shetty clarifies: News that Rohit Shetty has bought rights of a #Tamil film for #Sooryavanshi is untrue and baseless... Akshay Kumar starrer #Sooryavanshi, produced and directed by Rohit Shetty, is an original story and not inspired from any film, the statement reads. — taran adarsh (@taran_adarsh) February 1, 2019 पहले भी बन चुकी है ‘सूर्यवंशी’ आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, केवल तमिल ही नहीं बल्कि हिंदी में भी इस नाम से फिल्म बन चुकी है. पुरानी फिल्म में सलमान खान लीड रोल में नजर आए थे. फिल्म के टाइटल के लिए रोहित शेट्टी ने काफी मशक्कत की थी, जिसके बाद बोनी कपूर ने उनकी मदद की और ये टाइटल उन्हें मिल गया.
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2DQxegt
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2DQxegt
No comments