शाहिद ने बेटी मीशा के साथ शेयर की तस्वीर, लग रही है बेहद प्यारी
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की बेटी मीशा कपूर बॉलीवुड के चर्चित स्टार किड्स के तौर पर जानी जाती है. उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जाती हैं. शाहिद कपूर ने अपनी बेटी मीशा के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है. इस तस्वीर में दोनों आपस में बातें करते हुए नजर आ रहे हैं. शाहिद ने शेयर की मीशा के साथ तस्वीर शाहिद कपूर इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘कबीर सिंह’ की शूटिंग में बिजी हैं लेकिन इस दौरान भी उन्होंने अपने परिवार के लिए वक्त निकाला है. हाल ही में शाहिद ने अपनी बेटी मीशा के साथ एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है. इस तस्वीर में मीशा बहुत ही प्यारी लग रही हैं. शाहिद के साथ मीशा बाइक पर बैठी नजर आ रही हैं. इस तस्वीर को शेयर करते हुए शाहिद ने कैप्शन में लिखा कि, ‘क्योंकि वो जानती है कि वो ये सब बेहतर कर सकती है.’ View this post on Instagram Cause she knows she can do it all better. A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor) on Jan 31, 2019 at 9:57pm PST ‘कबीर सिंह’ की शूटिंग में बिजी हैं शाहिद आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, शाहिद कपूर इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘कबीर सिंह’ की शूटिंग में बिजी हैं. इस फिल्म में उनके अपोजिट कियारा आडवाणी नजर आने वाली हैं. हाल ही में दोनों इस फिल्म की शूटिंग के लिए देहरादून और मसूरी गए हुए थे.
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2MKtUGu
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2MKtUGu
No comments