जानिए, राहुल द्रविड़ ने इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप में टीम इंडिया की दावेदारी को लेकर क्या कहा
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ने कहा कि इस साल इंग्लैंड में होने वाले आईसीसी 50 ओवरों के विश्व कप में भारत जीत का प्रबल दावेदार है. क्योंकि टीम इंडिया विश्व कप के समय अपनी फॉर्म के शीर्ष पर होगी. साथ ही उसके पास ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ उनकी सरजमीं पर सीरीज जीतने के बाद बढ़ा हुआ आत्मविश्वास होगा. राहुल द्रविड़ ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की वेबसाइट से कहा, 'मुझे लगता है कि भारतीय टीम इस समय शानदार क्रिकेट खेल रही है और वह विश्व कप में प्रबल दावेदार के रूप में जाएगी. उम्मीद है कि हम अगले कुछ महीनों में और आगे बढ़ेंगे.' राहुल द्रविड़ पिछली बार 1999 में इंग्लैंड में हुए 50 ओवरों के विश्व कप में टॉप स्कोरर रहे थे, तब उन्होंने 461 रन बनाए थे. ये भी पढ़ें- AUS vs SL: मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ने के चलते घर वापस भेजा गया यह ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज पिछला साल भारतीय टीम के लिए अच्छा रहा था. उसने ना केवल ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज जीती बल्कि एशिया कप जीतनें में भी सफल रहा. उसकी विश्व कप ईयर 2019 में भी शुरुआत अच्छी रही. भारत ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को हराया और वो प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में अच्छी तैयारियों के साथ जाएगा. इंडिया-ए और भारत की अंडर-19 टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने कहा कि इंग्लैंड में पिच बल्लेबाजों की मददगार हैं और इसलिए टूर्नामेंट में हाई स्कोरिंग मैच होने की उम्मीद है. दाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज राहुल द्रविड़ ने कहा, 'इंग्लैंड में विकेट सपाट रहेंगी और मुझे विश्व कप में हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद है. जब हम इंडिया-ए टीम के साथ इंग्लैंड में थे तब नियमित तौर पर स्कोर 300 के ऊपर जा रहा था.' ये भी पढ़ें- WI vs ENG, 2nd Test Day 2: ब्रेथवेट और कैंपबेल अर्धशतक से चूके, वेस्टइंडीज को फिर भी 85 रनों की लीड राहुल द्रविड़ ने कहा, '1999 विश्व कप की तुलना में इस बार इंग्लैंड में ज्यादा रन बनेंगे, जब हमने सफेद ड्यूक गेंदों का इस्तेमाल किया था. सफेद कुकाबुरा की दो नई गेंदें, फील्डिंग नियमों में परिवर्तन इस बार हैं जो पहले 1999 में नहीं थे. इसलिए आप दो विश्व कप की तुलना नहीं कर सकते.'
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2S98Boc
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2S98Boc
No comments