फराह खान की इस फिल्म में दीपिका एक बार फिर आएंगी नजर! ऐसी हैं खबरें
दो दिन पहले ही ये खबर आई थी कि रोहित शेट्टी और फराह खान मिलकर एक फिल्म बनाने जा रहे हैं. इस फिल्म का निर्माण रिलायंस एंटरटेनमेंट और रोहित शेट्टी पिक्चर्स मिलकर प्रोड्यूस करेंगे जबकि फिल्म का निर्देशन फराह खान करेंगी. लेकिन अब इस फिल्म से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आ रही है. दीपिका आएंगी फिल्म में नजर फराह खान और रोहित शेट्टी की इस फिल्म में दीपिका पादुकोण नजर आ सकती हैं. बॉलीवुड लाइफ में छपी खबर के मुताबिक, फराह खान और रोहित शेट्टी ने अपनी इस आगामी फिल्म में दीपिका पादुकोण को लेने का मन बना लिया है और जल्द ही इसकी घोषणा भी हो जाएगी. बता दें कि, दीपिका इन दिनों एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी की जिंदगी पर आधारित फिल्म ‘छपाक’ की तैयारियों में जुटी हुई हैं. जल्द ही इश फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है. पहले भी फराह के साथ किया है काम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, दीपिका ने अपने करियर की शुरुआत ही फराह खान की फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से किया था. इसके बाद वो ‘हैप्पी न्यू ईयर’ में भी नजर आई थीं और खास बात ये रही कि इन दोनों ही फिल्मों में दीपिका के अपोजिट शाहरुख खान ही नजर आए.
from Latest News मनोरंजन Firstpost Hindi http://bit.ly/2RMONBZ
from Latest News मनोरंजन Firstpost Hindi http://bit.ly/2RMONBZ
No comments