अब आलिया को आंख दिखा रही हैं इंटरनेट सनसनी प्रिया प्रकाश वारियर, ये है खास वजह
अपनी आंखों के बूते रातों रात लाइमलाइट में आने वाली मलयालम अभिनेत्री प्रिया प्रकाश वारियर एक बार पिर से चर्चा में हैं. उनके आंख मारनेका अंदाज अब तक लोगों के जेहन से गया नहीं है. यही वजह है कि प्रिया प्रकाश वारियर ने अब सीधे तौर पर आलिया भट्ट को चुनौती देती नजर आ रही हैं. आलिया को आंख दिखा रही हैं प्रिया प्रिया प्रकाश वारियर को चर्चा में रहना बखूबी आता है. प्रिया ने अपनी अदाओं से आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म ‘गली बॉय’ को रिलीज से पहले ही पछाड़ दिया है. दरअसल, प्रिया की फिल्म ‘ओरु अदार लव’ इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली फिल्म बन गई है. जबकि आलिया भट्ट की फिल्म ‘गली बॉय’ इस लिस्ट में चौथे स्थान पर है. ऐसे में ऐसा कहा जा सकता है कि प्रिया का जादू अब भी लोगों के सिर चढ़के बोल रहा है. फिल्म का लोग कर रहे हैं इंतजार आपको बता दें कि, प्रिया प्रकाश वारियर की इस फिल्म के लिए लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म का ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आया था. इसके अलावा इंटरनेट पर फिल्म का एक और वीडियो भी वायरल हो रहा था जिसमें प्रिया अपने को-स्टार अब्दुल रऊफ के साथ लिप लॉक करते हुए नजर आ रही थीं.
from Latest News मनोरंजन Firstpost Hindi http://bit.ly/2tbUVJS
from Latest News मनोरंजन Firstpost Hindi http://bit.ly/2tbUVJS
No comments