Breaking News

Kizzy Aur Many: निर्माताओं ने बदला फिल्म का नाम, फर्स्ट लुक भी किया शेयर

सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ‘किज्जी और मैनी’ काफी वक्त से चर्चा में है. लेकिन काफी समय बाद इस फिल्म को लेकर कोई खबर सामने आई है. हालांकि, ये खबर कुछ लोगों के लिए सोचनीय हो सकती है तो कुछ लोगों को ये जानने के बाद काफी अच्छा महसूस होगा. निर्माताओं ने फिल्म के नाम में फेरबदल किया है. फिल्म का बदला गया है नाम सुशांत सिंह राजपूत की अगली फिल्म ‘किज्जी और मैनी’ काफी वक्त से चर्चा में है लेकिन अब जिस बात को लेकर चर्चा हो रही है, वो ये है कि निर्माताओं ने इस फिल्म का नाम ही बदल दिया है. फिल्म का नया नाम है ‘दिल बेचारा’. फिल्म के नाम का ऐलान निर्माताओं ने फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए किया है. फॉक्स स्टार हिंदी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फर्स्ट लुक के साथ नाम का खुलासा किया है. Dil ki baatein dil hi jaane! #KizieAurManny is now #DilBechara.@itsSSR @sanjanasanghi96 @CastingChhabra pic.twitter.com/HaxaE8PlfL — Fox Star Hindi (@foxstarhindi) February 8, 2019 संजना सांघी के साथ आएंगे नजर आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, सुशांत सिंह राजपूत इस फिल्म में संजना सांघी के साथ नजर आएंगे. संजना को आपने इससे पहले ‘फुकरे रिटर्न्स’, ‘हिंदी मीडियम’ और ‘रॉक स्टार’ जैसी फिल्मों में देखा होगा. हालांकि, इन फिल्मों में वो लीड रोल में नजर नहीं आई थीं. अब वो सुशांत के साथ इस फिल्म में लीड रोल में नजर आने वाली हैं.

from Latest News मनोरंजन Firstpost Hindi http://bit.ly/2RJ2T7j

No comments