Breaking News

RJD के बाहुबली नेता मो. शहाबुद्दीन के भतीजे की गोली मारकर हत्या

तिहाड़ जेल में बंद बाहुबली आरजेडी नेता शहाबुद्दीन के भतीजे की बीती रात सीवान में गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. यह घटना टाउन थाना क्षेत्र के दक्खिन टोला इलाके की है. सूत्रों के अनुसार बदमाशों ने शुक्रवार रात यूसुफ के सीने में करीब से गोली मार दी. घायल यूसुफ को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्‍टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. #Bihar: Yusuf, nephew of former RJD MP Mohammad Shahabuddin shot dead in Siwan yesterday night pic.twitter.com/qqY59Mt7Cm — ANI (@ANI) February 2, 2019 घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्‍या में लोग अस्‍पताल पहुंच गए और उन्होंने वहां हंगामा और नारेबाजी की. तनाव को देखते हुए घटनास्थल के आसपास काफी संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया है. सीवान के पुलिस अधीक्षक (एसपी) नवीन चंद्र झा ने घटनास्थल का मुआयना कर वहां का जायजा लिया है. पुलिस मामला दर्ज कर अपराधियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है. मृतक मोहम्मद यूसुफ सीवान के डीएवी कॉलेज से छात्र संघ चुनाव लड़ चुका था. बता दें कि सीवान के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन चर्चित तेजाब हत्याकांड में दोषी ठहराए जाने के बाद दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं. जिला अदालत ने दिसंबर 2015 में उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई थी. शहाबुद्दीन की ओर से फैसले के खिलाफ पटना हाईकोर्ट और बाद में सुप्रीम कोर्ट में अपील की गई थी लेकिन वहां से उन्हें राहत नहीं मिली थी. मोहम्मद शहाबुद्दीन के खिलाफ 45 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं. इनमें से 9 हत्या के हैं.

from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2BeMTnW

No comments