Baaghi 3: नहीं मिली है निर्माताओं को अब तक कोई हीरोइन, खुद ही किया खुलासा
साजिद नाडियाडवाला की फिल्म ‘बागी 3’ को अब तक कोई भी हीरोइन नहीं मिली है. निर्माता ने फिल्म के लिए किसी भी एक्ट्रेस के नाम पर मुहर नहीं लगाई है. जब से इस फिल्म के नाम का ऐलान हुआ है तब से लेकर अब तक हीरोइन की तलाश की जा रही है. लेकिन कोई भी स्थिति अब तक साफ ही नहीं हो पाई है. ‘बागी 3’ के लिए नहीं मिली कोई हीरोइन पहले ऐसी खबरें सामने आ रही थीं कि फिल्म में दिशा पटानी ही टाइगर श्रॉफ के अपोजिट ‘बागी 3’ में भी नजर आएंगी लेकिन कुछ ही दिनों बाद ये खबर सामने आई कि दिशा नहीं बल्कि श्रद्धा फिल्म में नजर आएंगी. लेकिन जब तक फैंस इसकी खुशियां मनाते तभी पता चला कि वो इस फिल्म का हिस्सा ही नहीं हैं. इन दोनों के बाद फिल्म से सारा अली खान का नाम भी जुड़ी था लेकिन ये खबर भी बस खबर ही बनकर रह गई. मेकर्स ने दिया है बयान निर्माताओं ने डीएनए को बताया है कि, अभी तक फिल्म की लीड एक्ट्रेस के नाम पर मुहर नहीं लगी है. उन्होंने कहा कि, ‘हम फिल्म की लीड स्टार को लेकर काफी खबरें सुन रहे हैं लेकिन हम बता दें कि अभी तक किसी को भी अप्रोच नहीं किया गया है. फिल्म अभी स्क्रिप्टिंग स्टेज में ही है और जैसे ही ये पूरी होती है तो टाइगर के अपोजिट लीड एक्ट्रेस का चुनाव किया जाएगा.’
from Latest News मनोरंजन Firstpost Hindi http://bit.ly/2UP2br6
from Latest News मनोरंजन Firstpost Hindi http://bit.ly/2UP2br6
No comments