Breaking News

योगी के बाद BJP प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन को नहीं बंगाल में रैली करने की अनुमति

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में रैली आयोजित करने के लिए राज्य प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने पर नाराजगी जाहिर करते हुए बीजेपी के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन ने मंगलवार को कहा कि प्रदेश में कानून का शासन नहीं रह गया है, साथ ही जोर दिया कि वह मुर्शिदाबाद जाएंगे. हुसैन ने कहा, 'ममता बनर्जी की सरकार ने मुर्शिदाबाद में मेरी सभा को इजाजत न देकर मुझे रोकने की कोशिश की है, लेकिन मैं डरने वाला नहीं हूं और न ही रूकने वाला हूं.' उन्होंने कहा कि बीजेपी दमनकारी ममता सरकार को मुंहतोड़ जवाब देगी. पहले योगी आदित्यनाथ की सभा को रोकने की कोशिश हुई, फिर मेरी सभा रोकने का प्रयास हुआ है. उन्होंने पूछा कि 'पश्चिम बंगाल में कैसा जंगल राज चाहती हैं ममता बनर्जी.' उल्लेखनीय है कि इससे पहले उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को राज्य में सभा करने की अनुमति नहीं मिली थी. जिसके कारण बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस के बीच आरोप प्रत्यारोप देखने को मिला था. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि उनकी नीयत महा'ठग'बंधन ! दूसरी ओर मोदी सरकार की नीयत, भ्रष्टाचार के खिलाफ एक्शन. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी धरने पर बैठीं तो भ्रष्टाचार के बचाव में ! यही ममता की प्राथमिकता है. नाम 'लोकतंत्र' का और बचाव 'लूट तंत्र' का ! पश्चिम बंगाल में सीबीआई और राज्य पुलिस के बीच टकराव की स्थिति पर हुसैन ने कहा कि भ्रष्टाचार की जांच से सीबीआई को रोकने की कोशिश अगर ममता बनर्जी के लिए 'सत्याग्रह' है तो ये दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि उनकी बौखलाहट यह बताने के लिए काफी है कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की जमीन खिसक चुकी है.

from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2SqJqNa

No comments