Breaking News

लॉकहीड मार्टिन ने 'गेम चेंजिंग पार्टनरशिप' का प्रस्ताव, कहा- डिफेंस सेक्टर की बढ़ेगी ताकत

हथियार बनाने वाली अमेरिकन कंपनी लॉकहीड मार्टिन ने भारत के साथ 'गेमचेंजिंग पार्टनरशिप' का प्रस्ताव रखा है. कंपनी का दावा है कि इस पार्टनरशिप से भारत के साथ-साथ अमेरिका सहित तमाम देशों को फायदा होगा. इस प्रस्ताव के बारे में बताते हुए कंपनी के एयरोनॉटिक्स स्ट्रैटेजी एंड बिजनेस डेवेलपमेंट के वाइस प्रेसिडेंट विवेक लाल ने कहा, 'लॉकहीड मार्टिन भारत के साथ रणनीतिक और लंबे समय के लिए अंतरराष्ट्रीय डिफेंस पार्टनरशिप में विश्वास रखती है. लाल का दावा है कि इस प्रस्तवा से डिफेंस सेक्टर की ताकत भी बढ़ेगी. लाल ने कहा, 'हमें विश्वास है कि हाल ही में लड़ाकू विमान, हेलीकॉप्टर और दूसरे उपकरणों के लिए रखे गए इस प्रस्ताव से न सिर्फ भारत की जरूरतें पूरी होंगी, बल्कि रक्षा क्षेत्र की क्षमता भी बढ़ेगी.' उन्होंने कहा, 'कंपनी ने पिछले साल टाटा के साथ मिलकर F-16 विंग्स को बनाने की घोषणा की थी. इसमें मेक इन इंडिया की बड़ी भूमिका है. भारत में हम और लोगों के साथ भी टाई-अप कर रहे हैं. भारत में जो संभावनाएं हैं उसको लेकर हम लोग काफी उत्साहित हैं.' लॉकहीड मार्टिन इंडियन नेवी की तरफ 111 यूटिलिटी हेलीकॉप्टर्स की खरीददारी में भी अपनी भागीदारी चाहती है. इसके लिए S-76 D हेलीकॉप्टर सबसे अच्छा होगा. लाल ने कहा, 'S-76 D फैमिली के हेलीकॉप्टर को आज की नई तकनीक से जोड़ने के बाद इसकी क्षमता काफी बढ़ जाएगी

from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2GlWn4g

No comments