अलका लांबा का दावा- केजरीवाल ने उन्हें ट्विटर से अनफॉलो किया, वॉट्सऐप ग्रुप से हटाया
राजीव गांधी को भारत रत्न देने के मुद्दे पर दिल्ली विधानसभा में हुए विवाद के बाद आम आदमी पार्टी से विधायक अलका लांबा को बर्खास्त कर दिया गया था. अब उन्होंने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन्हें ट्विटर पर अनफॉलो कर दिया है साथ ही वॉट्सऐप ग्रुप्स से भी हटा दिया गया है. न्यूज18 हिंदी की खबर के मुताबिक, पार्टी से बर्खास्त अलका लांबा ने सोमवार को आरोप लगाया कि पार्टी की ओर से उन्हें दरकिनार किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल ने उन्हें ट्विटर पर अनफॉलो कर दिया है. उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें पार्टी के आधिकारिक वॉट्सऐप ग्रुप से भी हटा दिया गया है. उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात मेंं पार्टी में काम करना मुश्किल हो रहा है. उन्हें दुख है कि उन्हें पार्टी की किसी बैठक में नहीं बुलाया जा रहा है. लांबा ने कहा, 'व्हाट्सएप ग्रुप्स को हटाना, ट्विटर पर अनफॉलो करना और मीटिंग्स में न बुलाना. इन सबसे मुझे लगता है कि मैं उसी स्थिति और सम्मान के लायक हूं जैसे कि अन्य विधायक. मैं अपने स्वाभिमान से समझौता नहीं कर सकती हूं, मेरे लिए इस स्थिति को जारी रख पाना मुश्किल है.' उन्होंने कहा, 'पार्टी मेरी स्थिति को लेकर अपना स्टैंड क्लियर करे. मुझे कम से कम यह तो बताया जाए कि पार्टी नेता मुझसे नाराज क्यों हैं.' उन्होंने कहा कि वे चुनाव के टिकट की मोहताज नहीं हैं. लगातार क्षेत्र में काम कर रही हैं. चांदनी चौक से विधायक लांबा ने कहा, 'मुझे इस बात का अहसास है कि पार्टी को मेरी सेवाओं की जरूरत नहीं है. लेकिन जब तक मैं विधायक हूं, तब तक अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों की सेवा करती रहूंगी.' उन्होंने आप के नेतृत्व को एक संदेश भेजकर कहा है कि पार्टी उनकी स्थिति पर अपना रुख स्पष्ट करे.
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2GqMSRd
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2GqMSRd
No comments