India vs New Zealand, 4th ODI at Hamilton: कब, कहां और कैसे देख सकते हैं मैच, ऑनलाइन स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर
ऑस्ट्रेलिया के जीत के सिलसिले को न्यूजीलैंड में भी जारी रखकर वनडे सीरीज अपने नाम करने के बाद भारतीय टीम गुरुवार को सीरीज पर क्लीन स्वीप करने के इरादे से उतरेगी. सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त के साथ भारतीय टीम रोहित शर्मा की कप्तानी में मैदान पर उतरेगी. विराट कोहली को सीरीज में आराम दिया गया है. न्यूजीलैंड की टीम भारत को अब तक कड़ी टक्कर देने में नाकाम रही है ऐसे में उसकी कोशिश होगी कि वह बेहतर प्रदर्शन करके क्लीन स्वीप से बचे. सीरीज जीतने के बाद उम्मीद की जा रही है कि टीम में बदलाव होंगे और बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को मौका मिलेगा. वर्ल्ड कप से पहले विदेश में भारत की यह आखिरी वनडे सीरीज हैं. मैच की जगह मैच हैमिल्टन के के सेड्डन पार्क में खेला जाएगा मैच का समय मैच भारतीय समयानुसार बुधवार सुबह 07:30 बजे शुरू होगा यहां देखें मैचों का लाइव प्रसारण:- मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोट्र्स और डीडी स्पोट्र्स पर होगा लाइव स्ट्रीमिंग सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर हिंदी में लाइव ब्लॉग्स और लाइव अपडेट्स के लिए आप hindi.firstpost.com पर लॉगिन कर सकते हैं. यहां पर आपको पूरी सीरीज में अपडेट्स, लाइव स्कोर और समीक्षाएं सबसे पहले पढ़ने को मिलेंगे
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2sSfUkS
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2sSfUkS
No comments