छह माह तक कोर्ट से दूर रहेंगी कैरोलिना मारिन, सायना ने खिलाफ मुकाबले में हुई थी चोटिल
ओलिंपिक चैंपियन कैरोलिना मारिन छह माह तक कोर्ट पर नहीं उतर पाएंगी. भारत की सायना नेहवाल के खिलाफ इंडोनेशिया मास्टर्स के खिताबी मुकाबले के आई चोट के कारण उन्हें लंबे समय तक खेल से दूर रहना पड़ेगा. इंडोनेशिया ओपन के फाइनल में स्पनेशि खिलाड़ी ने पहले गेम में एक तरफा बढ़त हासिल कर ली थी, लेकिन बैककोर्ट से ओवर द हैड शॉट खेलते समय वह अपने दाहिने घुटने पर अजीब तरह से लैंड कर गई, जिस कारण उनके दाएं बैर के घुटने में चोट आ गई थी और मजबूत बढ़त के बावजूद उन्हें बीच में ही खेल छोड़ना पड़ा. मारिन के रिटायर्ड हर्ट होने के कारण सायना को विजेता घोषित कर दिया गया था. अब उनके दाएं पैर का आॅपरेशन होगा. इसके लिए वह हॉस्पिटल में भी भर्ती हो गए है. First day! Día uno! #PuedoPorquePiensoQuePuedo pic.twitter.com/VIo8ImfhNr — Carolina Marín (@CarolinaMarin) January 29, 2019 उन्होंने फोटो शेयर करते हुए लिखा कि यह पहला दिन है. मारिन ने कहा कि यह उनकी सबसे कठिन लड़ाई है, लेकिन उनको उम्मीद है कि वो और भी मजबूत होकर कोर्ट पर वापसी करेंगी. सायना और कैरोलिना के बीच सिर्फ दस मिनट का ही खेल हो पाया था और मुकाबला छोड़ने के समय ओलिंपिक चैंपियन 10-4 से आगे थी. छह माह तक कोर्ट से बाहर रहने के कारण अगस्त में होने वाले विश्च चैंपियनशिप में भी उनके खेलने की संभावनाओं पर सवाल उठने लगे हैं. स्विट्जरलैंंड में 19 से 25 अगस्त तक विश्च चैंपियनशिप होंगे. 2018 में मारिन तीन विश्व चैंपियनशिन जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनी थी.
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2MFTLPL
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2MFTLPL
No comments