IIT-हैदराबाद ने शुरू किया आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस में B.Tech, JEE Advanced के स्कोर से होगा एडमिशन
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी- हैदराबाद ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस में फुल-फ्लेज्ड बी-टेक प्रोग्राम शुरू किया है. ये कोर्स 2019-2020 के सत्र से शुरू किए जाएंगे. इसमें जेईई-एडवांस्ड के जरिए एडमिशन लिया जाएगा. इंस्टीट्यूट का दावा है कि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस में बी-टेक प्रोग्राम शुरू करने वाला वो देश की पहला शैक्षणिक संस्थान बन गया है. इसके साथ ही आईआईटी हैदराबादा ऐसा करने वाला वो दुनिया का तीसरा संस्थान है. इसके पहले अमेरिका के कार्नेगी मेलन यूनिवर्सिटी और मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में ये कोर्स पहले ही पढ़ाया जाता है. इस कोर्स में 20 छात्रों को शामिल किया जाएगा और उनका एडमिशन उनके जेईई एडवांस्ड कोर्स के स्कोर के हिसाब से किया जाएगा. ये कोर्स आईआईटी हैदराबाद के डिपार्टमेंट ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के तहत पढ़ाया जाएगा. इस कोर्स के सिलेबस में कंप्यूटर साइंस डिपार्टमेंट से स्टडी ऑफ एल्गोरिदम्स, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट से सिग्नल प्रोसेसिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट से रोबोटिक्स और मैथेमैटिकल फाउंडेशन्स पढ़ाया जाएगा. इसके अलावा कोर्स में एप्लीकेशन वर्टिकल्स जैसे- हेल्थकेयर, एग्रीकल्चर, स्मार्ट मोबिलिटी भी शामिल किया जाएगा. आईआईटी हैदराबाद के डायरेक्टर, यूबी देसाई ने कहा, 'इसका उद्देश्य आईआईटी हैदराबाद में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस में अकेडमिक और रिसर्च के लिए माहौल तैयार करना है. इसमें बी.टेक, एम.टेक और दूसरे माइनर प्रोग्राम शामिल हैं.' बता दें कि आईआईटी हैदराबाद आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस में पहले ही M.Tech. प्रोग्राम- मशीन लर्निंग और M.Tech. इन डेटा साइंस उपलब्ध करा रहा है.
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2FHzisy
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2FHzisy
No comments