मोदी सरकार के इस मंत्री पर भड़कीं लालू की बेटी, कहा- मन किया इनके हाथ काट दूं
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) सुप्रीमो लालू यादव की बड़ी बेटी और राज्यसभा सांसद मीसा यादव ने केंद्रीय मंत्री राम कृपाल यादव को लेकर विवादित बयान दिया है. न्यूज़ एजेंसी एएनआई के अनुसार मीसा ने 16 जनवरी को पटना के पास बिक्रम इलाके में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'जब मुझे पता चला कि राम कृपाल आरजेडी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए हैं, मेरा मन किया कि मैं उनके हाथ काट दूं.' RJD chief Lalu Prasad's daughter Misa Bharti said she felt like chopping off Union Minister Ram Kripal Yadav's hands when she heard the news of him joining BJP Read @ANI Story | https://t.co/4XTH5xQFfF pic.twitter.com/MAcjodAwax — ANI Digital (@ani_digital) January 19, 2019 मीसा ने कहा, 'वो (राम कृपाल यादव) हमारे यहां चारा काटते थे. उनके लिए हमारे मन में बहुत सम्मान था. लेकिन उनके लिए हमारा यह सम्मान तब खत्म हो गया जब उन्होंने सुशील कुमार मोदी से हाथ मिला लिया. उस समय मेरा मन किया था कि उसी चारा काटने वाली मशीन से उनके हाथ काट दूं.' [caption id="attachment_5390" align="alignnone" width="1002"] रामकृपाल यादव[/caption] बता दें कि राम कृपाल यादव पहले आरजेडी में थे और वो लालू यादव के काफी करीबी थे. मगर 2014 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले वो पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए. इसकी वजह आरजेडी के पाटलिपुत्र संसदीय सीट से उनके बजाए मीसा यादव को टिकट देना था. राम कृपाल ने 2014 में बीजेपी के टिकट पर पाटलिपुत्र से चुनाव लड़कर आरजेडी की उम्मीदवार मीसा भारती को हराया था. मीसा भारती ने अपने भाषण में कहा कि इस बार वो अपनी जीत के लिए पूरी तरह आश्वस्त हैं, 2014 में तैयारी करने का मुझे मौका नहीं मिला था.
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2RUCJT5
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2RUCJT5
No comments