Breaking News

Good News: अब साउथ की इस फिल्म में विलेन का रोल निभाने वाले हैं अक्षय कुमार

रजनीकांत और अक्षय कुमार की हालिया रिलीज्ड फिल्म ‘2.0’ ने बॉक्स ऑफिस पर कैसा कमाल दिखाया, ये किसी से छिपा नहीं है. इसी फिल्म से अक्षय कुमार ने भी साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू कर लिया है. इस फिल्म में वो पहली बार एक विलेन के तौर पर नजर आए थे. लेकिन अब अक्षय कुमार को लेकर एक और बड़ी और अच्छी खबर सामने आ रही है. ‘इंडियन 2’ में आएंगे अक्षय नजर साल 1994 में साउथ फिल्मों के सुपरस्टार कमल हासन ने फिल्म ‘इंडियन’ की थी, जिसे लोगों ने बेहद पसंद किया था. एक बार फिर से वो अग्रेसिव ओल्ड इंडियन भूमिका में नजर आने वाले हैं. 25 साल बाद इस फिल्म का सीक्वल ‘इंडियन 2’ एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने को तैयार है. लेकिन बड़ी खबर ये है कि अक्षय कुमार इस फिल्म में एक बार फिर से विलेन की भूमिका में नजर आने वाले हैं. उन्हें फिल्ममेकर्स ने ‘इंडियन 2’ में बतौर विलेन साइन किया है. जारी किए गए दो पोस्टर्स   आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, बीते दिन ही इस फिल्म के दो नए पोस्टर्स जारी किए गए थे, जिनमें कमल हासन जबरदस्त लुक में नजर आ रहे थे. इस फिल्म के सीक्वल में काजल अग्रवाल प्रमुख भूमिका में नजर आने वाली हैं.

from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2ARCYVw

No comments