Manikarnika: करणी सेना ने निर्माताओं को भेजा नोटिस, रिलीज से पहले फिल्म दिखाने की मांग की
कंगना रनौत की आने वाली फिल्म एक बार फिर से विवादों में आ गई है. राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना एक बार फिर से हरकत में आई है. साल 2018 में आई दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘पद्मावत’ के खिलाफ करणी सेना ने जोरदार आंदोलन किया था और ढेरों सुर्खियां बटोरी थीं और अब एक बार फिर से वो कंगना की फिल्म ‘मणिकर्णिका’ के खिलाफ भी कुछ ऐसा ही कर रहे हैं. इस फिल्म पर निशाना साधते हुए करणी सेना ने निर्माताओं को एक नोटिस भेजा है. करणी सेना ने भेजा नोटिस कंगना की फिल्म ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ को लेकर इन दिनों चर्चाएं जोरों पर हैं. लेकिन साथ ही ये फिल्म एक बार फिर से विवादों में घिरती नजर आ रही है. करणी सेना ने फिल्म के निर्माताओं को एक नोटिस भेजा है. करणी सेना के मुताबिक, फिल्म में रानी लक्ष्मीबाई का एक ब्रिटिश ऑफिसर के साथ रिश्ता दिखाया गया है. करणी सेना ने इस बात का भी दावा किया है कि फिल्म में रानी लक्ष्मीबाई को एक गाने पर डांस करते हुए दिखाया गया है. मिड-डे से बात करते हुए करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह शेखावत ने कहा है कि, ‘बार-बार हिंदी फिल्मों में आजादी के नाम पर खिलवाड़ होता है. इसके पीछे उनका उद्देश्य सिर्फ ऑडियंस के अंदर एक्साइटमेंट जगाना है. उनके पास इतिहास का एक्सपर्ट होना चाहिए, जो इतिहास को अच्छी तरह से जानता हो.’ हालांकि, इस फिल्म को सीबीएफसी ने हरी झंडी दे दी है. अब तक चुप क्यों थी करणी सेना? जब उनसे ये पूछा गया कि वो अब तक चुप क्यों थे? तो करणी सेना प्रमुख ने कहा कि, ‘हमने ये पिछले साल फरवरी में ही दिखा दिया था कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद भी ‘पद्मावत’ कई राज्यों में रिलीज होने से रोक दिया था. हम ‘मणिकर्णिका’ के साथ भी वही करेंगे जो ‘पद्मावत’ के साथ किया था. हमने फिल्म निर्माताओं को नोटिस भेज कर फिल्म की रिलीज से पहले फिल्म दिखाने की मांग की है. अगर वो ऐसा नहीं करते हैं, तो हम सिनेमाघरों में तोड़-फोड़ कर देंगे और उसके जिम्मेदार हम नहीं होंगे.’
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2SXYa2W
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2SXYa2W
No comments