बिहार: शराब पीकर शादी करने पहुंचा दूल्हा, दुल्हन ने लौटाया बैरंग
शराबबंदी वाले राज्य बिहार में एक लड़की ने खुद अपनी ही शादी तोड़ दी. वजह बनी दूल्हे का शराब पीकर आना और शादी में हंगामा करना. दूल्हे की हरकत से उसकी केवल शादी ही नहीं टूटी बल्कि वो सलाखों के पीछे भी पहुंच गया. मामला भागलपुर जिले के अकबरपुर गांव का है. न्यूज़18 की रिपोर्ट के मुताबिक सब डिविशनल पुलिस ऑफिसर दिलनवाज अहमद ने बताया कि, उदय रजक नाम का यह शख्स तिलकपुर गांव का रहनेवाला है. यह खुद भी एक पुलिस कॉन्स्टेबल है. अहमद ने बताया कि गुरुवार रात को यह अकबरपुर गांव में योगेंद्र रजक की बेटी के साथ शादी करने पहुंचा था. इस दौरान दूल्हा और बाराती शराब के नशे में धुत थे. शराब के नशे में उन्होंने दुल्हन के मामा के साथ भी बदतमीजी की. दुल्हन को जब इस पूरे वाकये (घटना) के बारे में पता चला तो उसने शादी तोड़ दी. उसने कहा कि मैं एक ऐसे शख्स से शादी नहीं करूंगी जो शराब पीता है. पुलिस ने बताया कि दुल्हन के फैसले को उसके परिजनों और गांववालों ने पूरा समर्थन दिया. दुल्हन के शादी तोड़ने के बाद गांववालों ने स्थानीय पुलिस स्टेशन में घटना की जानकारी दी. SDPO अहमद ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद आरोपी दूल्हे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने बताया कि दूल्हे के अलावा बारातियों में से किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया.
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2S2QX4F
from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi http://bit.ly/2S2QX4F
No comments