Breaking News

VIDEO: प्रेमिका से मिलने पहुंचे शादीशुदा प्रेमी की परिजनों ने की पिटाई

बिहार के बेतिया जिले में प्रेमिका के घर मिलने पहुंचे एक विवाहित प्रेमी को घरवालो ने बंधक बना लिया. घरवालों और ग्रामीणों ने रात भर दोनों को एक कमरे में बद कर पिटाई कर दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया है. घटना मझौलिया थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव की है. ग्रामीणों द्वारा पकड़े जाने के बाद आरोपी युवक ने बताया कि वह लड़की को समझाने आया था, लेकिन घरवालों का आरोप है कि वह लड़की को हमेशा से हीं परेशान करता आया है. देर रात वह लड़की का अपहरण करने के उद्देश्य से यहां आया था, जिसके बाद घरवालों ने ग्रामीणों की मदद से उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी है.

from Latest News बिहार News18 हिंदी https://ift.tt/2NwWhuB

No comments