Breaking News

VIDEO: लखीसराय में बाढ़ ने की हजारों एकड़ फसल खराब

गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से हरुहर एवं किऊल नदियां उफान पर है, जिस वजह से बड़हिया एवं पिपरिया प्रखंड के कई गांवों में बाढ़ का पानी घुस आया है. बढ़ते जलस्तर से ग्रामीण जान को लेकर भयभीत हैं तो दूसरी तरफ हजारों एकड़ मक्का और सोयाबीन की फसलें तबाह होने से उनमें शोक का माहौल है. खासकर निचले इलाके में बसे रामचंद्रपुर, रामनगर और राहटपुर गांव में जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित है. घर के सदस्यों की जरूरतों और पशुओं के चारे के लिए नाव के भी पर्याप्त बंदोबस्त न होने के कारण लोग पानी से ही होते हुए इंतजाम कर रहे हैं. (रिपोर्ट- राकेश)

from Latest News बिहार News18 हिंदी https://ift.tt/2wV17Yi

No comments