Breaking News

VIDEO: पटना में बाढ़ के पानी में डूबने से बच्चे की मौत

पटना के खुसरूपुर थाना क्षेत्र के बांसटाल चौराहा मोहल्ले में बाढ़ के पानी में डूबकर एक 12 वर्षीय लड़के की मौत हो गई. मृतक की पहचान तूफानी राय के पुत्र शिवम कुमार के रूप में की गई है. शिवम अपने एक दोस्त के साथ गांव में ही बाढ़ के पानी में नहा रहा था. इसी दौरान वे गहरे पानी में पहुंच गए और डूबने लगे. आसपास खड़े ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए एक बच्चे को सही-सलामत बाहर निकाल लिया लेकिन शिवम गहरे पानी में चला गया. परिजनों द्वारा घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दिए जाने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. (रिपोर्ट- मनोज)

from Latest News बिहार News18 हिंदी https://ift.tt/2x22ZOO

No comments