Breaking News

VIDEO: सुपौल में बस पलटी 13 वर्षीय किशोरी की मौत, 7 घायल

बिहार के सुपौल में एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई. बस पलटने से 13 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई और 7 लोग घायल हो गए. घटना किशनपुर थाना क्षेत्र के ईस्ट वेस्ट कॉरिडोर NH 57 की है, जहां पटना से ठाकुरगंज आ रही बस अनियंत्रित होकर ईस्ट वेस्ट कॉरिडोर के एसएसबी ट्रेनिंग सेंटर के समीप पलट गई. इससे एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई और 7 यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गए. मृतक बच्ची किशनगंज की बताई जा रही है. मौके पर पहुंची किशनपुर थाना पुलिस ने बताया कि बच्ची के परिजनों को बुलाया गया है. पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. बस में कुल 60 यात्री सवार थे.

from Latest News बिहार News18 हिंदी https://ift.tt/2xhv6tN

No comments